हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ब्रिटिश समुद्री व्यापार संचालन संगठन (UKMTO) ने बुधवार को इस सुरक्षा घटना की जानकारी दी।
संगठन के मुताबिक, उसे इस घटना की सूचना कुछ विलंब से प्राप्त हुई। एक वरिष्ठ समुद्री सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि जहाज़ पर चालक दल रहित सतही नौका से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई।
UKMTO ने आगे कहा कि स्थानीय अधिकारियों ने जहाज़ के चालक दल को सुरक्षित बचा लिया है और सभी लोग सुरक्षित हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, हमला होने के बाद जहाज़ समुद्र में डूब गया।UKMTO ने क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाज़ों को अत्यधिक सावधानी बरतने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की सलाह दी है, जबकि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहा हैं।
आपकी टिप्पणी